Home / Uncategorized / मुरलीगढ़ में दर्दनाक हादसा: मिट्टी की दीवार ढहने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

मुरलीगढ़ में दर्दनाक हादसा: मिट्टी की दीवार ढहने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपु तिवारी

सोनभद्र पिपरी थाना क्षेत्र के मुरलीगढ़ वार्ड नंबर-8 में शुक्रवार शाम करीब 5:00 बजे मिट्टी की दीवार ढहने से 45 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुरलीगढ़ वार्ड नंबर-8 निवासी कुंदन सिंह (45 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय भुनेश्वर सिंह मिट्टी की दीवार के पास मौजूद थे। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही वार्ड नंबर-8 निवासी दिनेश तिवारी एवं वार्ड नंबर-10 निवासी अजीत गुप्ता मौके पर पहुंचे। सूचना पर पिपरी पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल कुंदन सिंह को उपचार के लिए हिंडाल्को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक अपने पीछे पत्नी सुनैना सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्यों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है यह हादसा मिट्टी की दीवार भरभराकर गिरने के कारण होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *