पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपु तिवारी / पंकज शुक्ला l
सोनभद्र बभनी विकासखंड की ग्राम पंचायत करकची में मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन द्वारा जागरूकता अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को संगठन के उद्देश्यों, मानवाधिकार संरक्षण, कानूनी सहायता तथा जनकल्याणकारी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सदस्य महेंद्र कुमार तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा समर्थक मंच के जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन के जिला सदस्य धीरेश सिंह रहे। मुख्य अतिथि महेंद्र कुमार ने कहा कि संगठन मानवाधिकार हनन के मामलों में पीड़ितों की आवाज उठाने, उन्हें कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ मानवता का भोजन बैंक और स्ट्रीट स्कूल जैसी जनहितकारी योजनाओं का भी संचालन कर रहा है।विशिष्ट अतिथि धीरेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र की किसी भी जनसमस्या को गंभीरता से लेते हुए उसके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया जाएगा तथा पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रामचन्द्र गुप्ता ने की। इस दौरान उन्होंने गांव की विभिन्न समस्याओं से अतिथियों को अवगत कराया, जिस पर संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामचन्द्र, डॉ. दिव्यांशु, राम अवध, दिलबोध, अमृत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।









