Home / Uncategorized / सोनभद्र में प्रशासनिक फेरबदल: रवि पासवान बने ओबरा के नए एसडीएम, दुद्धी को मिले अशोक कुमार गुप्ता

सोनभद्र में प्रशासनिक फेरबदल: रवि पासवान बने ओबरा के नए एसडीएम, दुद्धी को मिले अशोक कुमार गुप्ता

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपु तिवारी

सोनभद्र दुद्धी प्रशासनिक स्तर पर कई उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के आदेश पर दुद्धी के उपजिलाधिकारी रवि पासवान का स्थानांतरण ओबरा तहसील में उपजिलाधिकारी के पद पर किया गया है।रवि पासवान ने लगभग एक सप्ताह पूर्व ही दुद्धी के उपजिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। अब उन्हें ओबरा तहसील की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दुद्धी तहसील के नए उपजिलाधिकारी के रूप में अब तक न्यायिक उपजिलाधिकारी के पद पर कार्यरत अशोक कुमार गुप्ता को नियुक्त किया गया है। वहीं मोहम्मद जाफर को दुद्धी तहसील का न्यायिक उपजिलाधिकारी बनाया गया है।जिलाधिकारी के प्रशासनिक फेरबदल को जिले में राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुचारु ढंग से संचालित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए पदस्थापित अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने के बाद संबंधित तहसीलों में प्रशासनिक कार्यों में और तेजी आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *