Home / Uncategorized / चंदौली जिले में एक टेंडर कर्मी द्वारा बिजली विभाग के एसडीओ के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला

चंदौली जिले में एक टेंडर कर्मी द्वारा बिजली विभाग के एसडीओ के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला

चंदौली जिले में एक टेंडर कर्मी द्वारा बिजली विभाग के एसडीओ के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि टेंडर कर्मी ने एसडीओ को जान से मारने की धमकी भी दी है। इस घटना से बिजली कर्मचारियों में नाराजगी है।

यह घटना धानापुर स्थित 33/11 पावर हाउस पर रविवार को हुई। एसडीओ सुधीर कुमार के अनुसार, टेंडर कर्मचारी शुभम सिंह ने उनके साथ किसी बात को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी, जो बाद में मारपीट में बदल गई।

एसडीओ सुधीर कुमार ने बताया कि शुभम सिंह, जो धानापुर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत है, ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कैश काउंटर बंद किया गया था, जिसे बाद में भानु प्रताप सरल इंचार्ज द्वारा पुनः शुरू किया गया। शुभम सिंह को इस कार्य से हटाए जाने के कारण वह नाराज था।

घटना के बाद एसडीओ सुधीर कुमार, जेई घनश्याम प्रसाद सहित दर्जनों कर्मचारियों के साथ रविवार शाम को धानापुर थाना पहुंचे और थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

इस संबंध में थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी के साथ मारपीट, गाली-गलौज या अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *