Home / Uncategorized / महिलाओं को साड़ी, बच्चों को बिस्कुट वितरित कर बांटी खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान

महिलाओं को साड़ी, बच्चों को बिस्कुट वितरित कर बांटी खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपु तिवारी

सोनभद्र रॉबर्ट्सगंज विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रेडिया के पंचायत भवन में परोपकार सेवा समर्पण समिति, स्प्रिंकलिंग स्माइल्स एवं लायंस क्लब रेणुकूट-रेणुसागर के संयुक्त तत्वावधान में जरूरतमंद महिलाओं एवं बच्चों के लिए सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वृद्ध, दिव्यांग एवं विधवा महिलाओं को साड़ी तथा बच्चों को बिस्कुट वितरित किए गए। साथ ही सभी लाभार्थियों को लंच पैकेट भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक राजकुमार यादव ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा ही संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। वहीं हेमंत लोढ़ा ने कहा कि यह सेवा अभियान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशियां लाने का प्रयास है और समाज के अधिक से अधिक लोगों को इस नेक कार्य से जुड़कर सहयोग करना चाहिए।इस अवसर पर कल्पना शुक्ला ने कहा कि संस्थान की औपचारिक जिम्मेदारियों से मुक्त होने के बाद अब वह अपना अधिक समय ऐसे परोपकारी कार्यों के लिए समर्पित करेंगी।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अर्चना गौड़ एवं जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह गौड़ की उपस्थिति में लगभग 200 महिलाओं को साड़ी वितरित की गई। वहीं लायंस क्लब रेणुकूट एवं रेणुसागर की ओर से बच्चों में बिस्कुट बांटे गए तथा जरूरतमंद महिलाओं की सहायता की गईआयोजन के दौरान आनंद शुक्ला एवं कल्पना शुक्ला को राजकुमार यादव एवं किशन पांडेय की टीम द्वारा स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपहार एवं सहयोग पाकर महिलाओं और बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।अवसर पर ओबरा विधानसभा अध्यक्ष (सपा) परमेश्वर यादव, लालबरत यादव, रविंद्र सिंह, गोपीचंद मौर्य, सुधीर अग्रवाल, रामनारायण यादव, नीलमणि श्रीवास्तव, कीर्ति सिंह, महेंद्र नाथ आर्य, माधुरी सिंह, मस्तराम मिश्र, विनोद सिंह, उपेंद्र सिंह, रामबाबू, ओमकार, मृत्युंजय सिंह, अशोक कुमार सिंह, ए.एन. यादव, राजेंद्र अग्रवाल, आलोक मेहता, अरुण श्रीवास्तव, शैलेंद्र श्रीवास्तव, राजेश पांडेय, अनिल सिंह, दीपक मिश्रा, संजय रूंथला, दीप्तिमान बनर्जी, शशि चंद्र यादव, सरला पांडेय, गरिमा मिश्रा, अदिति, अंजलि, अर्चना राठौर, संतोष यादव सहित परोपकार सेवा समर्पण समिति के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *