Home / Uncategorized / मुरलीधर जायसवाल को डॉक्टरेट की उपाधि, क्षेत्र में हर्ष का माहौल

मुरलीधर जायसवाल को डॉक्टरेट की उपाधि, क्षेत्र में हर्ष का माहौल

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज। शिक्षा शास्त्र विषय के अंतर्गत “वनटांगियों की सामाजिक, आर्थिक स्थिति और वर्तमान शैक्षिक सुविधाओं का अध्ययन” विषय पर शोध कार्य पूर्ण कर मुरलीधर जायसवाल को डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त हुई है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल व्याप्त है।
मुरलीधर जायसवाल की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उनके परिवारजनों, शुभचिंतकों तथा क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने कहा कि यह सफलता उनके निरंतर परिश्रम, समर्पण और अध्ययनशीलता का परिणाम है।
बधाई देने वालों में शिवम जायसवाल, ओमधर जायसवाल, विकास मद्धेशिया, दीपक साहनी, प्रदीप अग्रहरि, संदीप कुमार सहित अनेक लोगों के नाम शामिल हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल परिवार, बल्कि पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है।
शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी कहा कि मुरलीधर जायसवाल ने अपने शोध के माध्यम से एक महत्वपूर्ण सामाजिक विषय को सामने रखा है। उनका यह अध्ययन वनटांगिया समाज की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक स्थिति को समझने में उपयोगी सिद्ध होगा।
इस उपलब्धि पर क्षेत्र के कई लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुरलीधर जायसवाल को शुभकामनाएं दी हैं। उनकी यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *