Home / Uncategorized / चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव में रविवार देर रात बिजली का करंट लगने से 38 वर्षीय किसान संदीप विश्वकर्मा की मौत

चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव में रविवार देर रात बिजली का करंट लगने से 38 वर्षीय किसान संदीप विश्वकर्मा की मौत

चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव में रविवार देर रात बिजली का करंट लगने से 38 वर्षीय किसान संदीप विश्वकर्मा की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब वह धान की रोपाई के लिए खेत तैयार कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, संदीप विश्वकर्मा रविवार को अपने खेत में धान की रोपाई की तैयारी में जुटे थे। इसी दौरान अत्यधिक गर्मी के कारण उन्हें चक्कर आया और वे खेत में ही गिर पड़े। आसपास के किसानों और पड़ोसियों ने उन्हें उठाकर घर पहुंचाया।

कुछ घंटों बाद जब उनकी हालत सामान्य हुई, तो उन्होंने स्वयं पंखा चालू करने का प्रयास किया। इसी दौरान वे बिजली के करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दिए बिना और पोस्टमार्टम कराए बिना ही संदीप का अंतिम संस्कार कर दिया।

संदीप विश्वकर्मा अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। वे एक लघु एवं सीमांत किसान थे और परिवार के भरण-पोषण के लिए खेती के साथ-साथ कहीं और निजी नौकरी भी करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *