Home / Uncategorized / पुलिस मुठभेड़ के फरार आरोपी सोनू घसिया पर कसा शिकंजा, न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई

पुलिस मुठभेड़ के फरार आरोपी सोनू घसिया पर कसा शिकंजा, न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : धर्मेंद्र कुमार चौधरी

कोन (सोनभद्र) स्थानीय थाना कोन पर पंजीकृत मु0अ0स0-0009/2026, धारा 109(1) बीएनएस में वांछित अभियुक्त सोनू घसिया पुत्र सुरेन्द्र उर्फ सुलेन्द्र घसिया, निवासी चुर्क मोड़, घसिया बस्ती, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के विरुद्ध माननीय न्यायालय से प्राप्त कुर्की आदेश का पालन करते हुए पुलिस ने उसके आवास सहित अन्य सार्वजनिक एवं दृष्टव्य स्थानों पर आदेश की प्रति चस्पा की। इसके साथ ही पब्लिक एड्रेस (पीए) सिस्टम के माध्यम से विधिवत उद्घोषणा (मुनादी) भी कराई गई। पुलिस के अनुसार, 14 जनवरी 2026 को थाना कोन क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त कृष्ण उर्फ कृष्ण देव पुत्र लोहा सिंह, निवासी नौडीहा, थाना कोन, जनपद सोनभद्र, को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि सोनू घसिया मौके से फरार हो गया था। तभी से उसकी तलाश की जा रही है और वह लगातार वांछित चल रहा है।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार, सोनू घसिया थाना चोपन में दर्ज मु0अ0स0-463/2025 (धारा 304(2), 317(2), 317(5), 35 बीएनएस) तथा मु0अ0स0-467/2025 (धारा 310(4) बीएनएस) में भी वांछित है। पुलिस ने बताया कि माननीय न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में आगे भी विधिक कार्रवाई जारी रहेगी तथा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *