Home / Uncategorized / Gen Z के बाद अब Gen Alpha… फतेहपुर में गंदे शौचालय और जर्जर स्कूल पर फूटा गुस्सा

Gen Z के बाद अब Gen Alpha… फतेहपुर में गंदे शौचालय और जर्जर स्कूल पर फूटा गुस्सा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में बिजली और पेयजल की समस्या को लेकर छात्र-छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र विद्यालय परिसर और मुख्य गेट पर एकत्र हुए तथा विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

छात्रों का आरोप है कि विद्यालय में लंबे समय से बिजली और शुद्ध पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। इसके कारण पढ़ाई के साथ-साथ रोजमर्रा की गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता और विद्यालय प्रशासन का व्यवहार भी संतोषजनक नहीं है। प्रदर्शन के दौरान कई छात्र-छात्राएं हाथों में डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लेकर पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए। उनका कहना था कि स्कूल में न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। जब तक बिजली, स्वच्छ पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं सुधरतीं, तब तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की उम्मीद नहीं की जा सकती।

छात्रों ने विद्यालय प्रशासन से मांग की कि परिसर में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जाए और अन्य जरूरी सुविधाओं को भी जल्द उपलब्ध कराया जाए। उनका कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। इस प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है। हाल ही में देशभर में छात्र आंदोलनों को लेकर हुई चर्चाओं के बीच कई यूजर्स इस प्रदर्शन की तुलना युवाओं के हालिया आंदोलनों से कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे Gen-Z के बाद Alpha Generation के छात्रों की आवाज बता रहे हैं। हालांकि यह सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा है और इसका किसी आधिकारिक पक्ष से संबंध नहीं है।

फिलहाल विद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने आया है। कि छात्रों की सभी मांगें मान ली गईं हैं . विद्यालय में बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर शुरू हुआ यह प्रदर्शन अब जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *