Home / Uncategorized / पीडीए पुस्तिका भेंट कर सदर विधानसभा महासचिव केशव जायसवाल का किया सम्मान

पीडीए पुस्तिका भेंट कर सदर विधानसभा महासचिव केशव जायसवाल का किया सम्मान

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो / महाराजगंज/ अब्दुल कलाम/
महराजगंज/घुघली। समाजवादी पार्टी के भावी विधायक प्रत्याशी वरुण कुमार कुशवाहा ने सदर विधानसभा महासचिव केशव जायसवाल को पीडीए पुस्तिका भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की गई।

वरुण कुमार कुशवाहा ने कहा कि उन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी केशव जायसवाल का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की पीडीए (पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक) विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर कार्य करना होगा। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाने का संकल्प भी लिया गया।

उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग, विश्वास और आशीर्वाद से जनसेवा का यह अभियान निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। समाज के हर वर्ग की समस्याओं के समाधान और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।

इस अवसर पर संदीप त्रिपाठी, सोनू बाबा, हैदर अली, इरफान अली. महेंद्र प्रसाद विधानसभा लोहिया वहिनीअध्यक्ष,सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *