Home / Uncategorized / साइबर फ्रॉड पर पिपरी पुलिस का एक्शन, ठगी की ₹14,283 की धनराशि कराई रिकवर

साइबर फ्रॉड पर पिपरी पुलिस का एक्शन, ठगी की ₹14,283 की धनराशि कराई रिकवर

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपु तिवारी

सोनभद्र। साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पिपरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार एक युवक की ₹14,283 की धनराशि उसके बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में की गई पुलिस के अनुसार, रेणुकूट निवासी विक्की के साथ अज्ञात साइबर ठगों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर उसके खाते से धनराशि स्थानांतरित कर ली थी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पिपरी पुलिस ने संबंधित बैंक से तत्काल पत्राचार कर फ्रॉड की गई धनराशि को होल्ड कराया। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया पूरी करते हुए ₹14,283 की पूरी धनराशि पीड़ित के मूल बैंक खाते में वापस करा दी गई धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक एवं थाना पिपरी पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उनकी त्वरित कार्रवाई की सराहना की धनराशि वापस कराने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे, चौकी प्रभारी रेणुकूट जितेन्द्र सरोज, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, आरक्षी अविनाश पाण्डेय तथा महिला आरक्षी नीतू सिंह शामिल रहे।
सोनभद्र पुलिस की अपील: यदि आप किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी के शिकार होते हैं, तो तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *