पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपु तिवारी
सोनभद्र। थाना पिपरी पुलिस ने चोरी के एक मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग ₹20 हजार मूल्य के चोरी के कपड़े, एक मोबाइल फोन तथा ₹1,250 नकद बरामद किए हैं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चोरी की घटनाओं के अनावरण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पिपरी राजेश जी चौबे के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह चौकी प्रभारी रेणुकूट उपनिरीक्षक जितेन्द्र सरोज अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 139/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त अयोध्या प्रसाद (39), पुत्र स्वर्गीय दल्लू प्रसाद, निवासी सुपाचुआ, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र को मुर्धवा-रनटोला मार्ग स्थित पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया अभियुक्त की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5 जीन्स, 3 टी-शर्ट, 2 शर्ट, 1 फ्रॉक, लावा कंपनी का एक की-पैड मोबाइल फोन तथा ₹1,250 नकद बरामद हुए। बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹20 हजार आंकी गई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम तथा चोरी सहित विभिन्न मामलों में पूर्व से कई मुकदमे दर्ज हैं गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे, चौकी प्रभारी रेणुकूट उपनिरीक्षक जितेन्द्र सरोज, हेड कांस्टेबल शंकरलाल तथा कांस्टेबल आकाश तिवारी शामिल रहे।










