Home / Uncategorized / प्रधान के सहयोग से ग्राम पंचायत में ही मिल रहा रोजगार

प्रधान के सहयोग से ग्राम पंचायत में ही मिल रहा रोजगार

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो बस्ती

विकास खंड बहादुरपुर के ग्राम पंचायत बेइली के प्रधान शेर मोहम्मद के सहयोग से ग्राम पंचायत में ही ग्रामीणों को जी राम जी योजना के तहत रोजगार मिल रहा है।

ग्राम प्रधान शेर मोहम्मद ने गांव की हर सड़को को आर सी सी रोड व पक्की नाली बनाकर सड़कों के किनारे स्ट्रीट लाइट आदि की समुचित व्यवस्था कर गांव को स्वच्छ व सुंदर कर दिया है।

ग्राम पंचायत बेइली में प्रधान शेर मोहम्मद ने ग्राम पंचायत भवन का निर्माण करा कर आधुनिक ग्राम पंचायत सचिवालय बनाकर सेवाओं का संचालन कर ग्रामीणों के लिए सरकारी योजनाओं और ग्राम पंचायत से जुड़ी सभी मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराया है ।

ग्राम प्रधान शेर मोहम्मद के प्रयास से ग्राम में डॉ. भीमराव आंबेडकर बौद्ध विहार जैसी विकास परियोजनाएं संचालित की गई हैं।

ग्राम पंचायत बेइली के विकास के लिए ग्राम प्रधान शेर मोहम्मद हमेशा तत्पर रहते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान शेर मोहम्मद हमेशा ग्रामीणों के सुख दुख में साथ देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *