पूर्वांचल राज्य ब्यूरो बस्ती
महर्षि विद्या मन्दिर बस्ती मे गुरू पूर्णिमा का पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया।
सबसे पहले शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा परम पूज्य गुरूदेव का पूजन किया गया उसके बाद भावातीत ध्यान किया गया।
तत्पश्चात प्रधानाचार्य बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने गुरूदेव ब्रहमानंद सरस्वती व महर्षि महेश योगी की पूजा अर्चना की।
ध्यान शिक्षिका श्रीमती सुनीता सिंह एंव रागिनी श्रीवास्तव ने महर्षि महेश योगी के द्वारा अपने गुरू ब्रहमानंद सरस्वती के लिए किए गए कार्यो के बारे मे विस्तार से जानकारी दी और गुरू शिष्य परंम्परा का महत्व बताया।
शिक्षक पंकज श्रीवास्तव, दीनानाथ सिंह के ने जीवन मे गुरू की महत्ता पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर मधू पाण्डेय, सरिता श्रीवास्तव, फूल कुमारी, सरिता सिंह, रितु श्रीवास्तवा, रागिनी, ममता सिंह, आकांक्षा, अक्षिता, प्रिंयका, स्वाती, अमित पाण्डेय, विजय सिंह साहनी, अमित कुमार, अशोक श्रीवास्तव, रेवती रमण सिंह आदि मौजूद रहे।









