पूर्वांचल राज्य संवाददाता : धर्मेंद्र कुमार चौधरी
सोनभद्र/कोन। थाना कोन क्षेत्र के ब्रम्हमोरी गांव निवासी विशुनधारी चेरो (55 वर्ष) पुत्र भदई की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशुनधारी चेरो सुबह अपनी बेटी के घर पिंडारी गए थे। ग्रामीणों के अनुसार, लगभग 11 बजे वह कथित रूप से शराब के नशे में एक बड़े मेड़ से गुजर रहे थे, तभी अचानक गिर पड़े। काफी देर तक वह वहीं पड़े रहे। लगभग एक घंटे बाद ग्रामीणों की नजर पड़ने पर देखा गया कि उनकी मौत हो चुकी थी घटना की सूचना तत्काल चकरिया चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे, आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस का कहना है कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही










