*धानापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सिलाई की दुकान पर कपड़ा सिलवाने जा रही एक नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर धानापुर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, नाबालिग किशोरी गांव स्थित एक सिलाई की दुकान पर कपड़ा सिलवाने जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने बीच गली में रोक कर उसके साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की। पीड़िता ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। धानापुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 75 (2), 115 (2), 351 (3) और 352 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है*
धानापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सिलाई की दुकान पर कपड़ा सिलवाने जा रही एक नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़










