Home / Uncategorized / चंदौली जिले की धानापुर पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

चंदौली जिले की धानापुर पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

चंदौली जिले की धानापुर पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो विधि-विरुद्ध किशोरों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। यह बाइक शहीदगांव स्थित अमर शहीद इंटर कॉलेज के सामने से चोरी हुई थी।

पुलिस के अनुसार, छोटी रमरजाय तोरवा निवासी उमेश यादव की स्प्लेंडर प्लस बाइक 29 जुलाई को कॉलेज गेट के सामने से चोरी हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर 30 जुलाई को धानापुर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आवाजापुर स्थित शहीद कैप्टन विजय प्रताप सिंह फार्मेसी कॉलेज के पास से टोनू पासवान (22) को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा। टोनू तेनुवट टिकरवापर, थाना सकलडीहा का निवासी है। पूछताछ में उसने बताया कि उसे बाइक चोरी की होने की जानकारी थी, फिर भी उसने इसे पांच हजार रुपये में खरीदने का सौदा किया था और दो हजार रुपये अग्रिम दिए थे। पहचान छिपाने के लिए उसने बाइक की नंबर प्लेट हटाकर फेंक दी थी।

टोनू की निशानदेही पर पुलिस ने अनूप राय (19) को गिरफ्तार किया, जो मिर्जापुर, थाना धानापुर का निवासी है। साथ ही, दो किशोरों को भी अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में अनूप ने स्वीकार किया कि 29 जुलाई को उसने एक किशोर के साथ मिलकर बाइक चोरी की थी, जबकि दूसरा किशोर रेकी कर रहा था। बाद में तीनों ने मिलकर यह बाइक टोनू को बेच दी थी।

पुलिस ने चोरी की स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद कर ली है। आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *