Home / Uncategorized / 32 देशों के बीच रेणुकूट के रवि सिंह ने लहराया तिरंगा, थाईलैंड में जीता ब्रॉन्ज़ मेडल

32 देशों के बीच रेणुकूट के रवि सिंह ने लहराया तिरंगा, थाईलैंड में जीता ब्रॉन्ज़ मेडल

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपु तिवारी

सोनभद्र। रेणुकूट निवासी एवं हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के बॉयलर को-जनरेशन विभाग में कार्यरत रवि सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का गौरव बढ़ाया है। रवि सिंह ने थाईलैंड के पटाया शहर में आयोजित 9वीं हीरोज़ ताईक्वानडो इंटरनेशनल चैंपियनशिप-2026 में पुरुष वर्ग के अंडर-58 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक (ब्रॉन्ज़ मेडल) जीतकर देश, उत्तर प्रदेश, सोनभद्र और रेणुकूट का नाम रोशन किया।
31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दुनिया के 32 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बीच रवि सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज़ मेडल अपने नाम किया और अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराया रवि सिंह, स्वर्गीय महामाया प्रसाद सिंह के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, टीम कोच हरप्रीत सिंह, राकेश कुमार एवं रंजीत सूरज को दिया। साथ ही हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के यूनिट प्रमुख समीर नायक, क्लस्टर एचआर हेड जसबीर सिंह, एचआर हेड अजय सिन्हा तथा बॉयलर को-जनरेशन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के सहयोग, मार्गदर्शन एवं विश्वास के प्रति आभार व्यक्त किया रवि सिंह ने कहा कि सभी के सहयोग और प्रोत्साहन की बदौलत ही वह थाईलैंड में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत के लिए ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने में सफल हुए रवि सिंह की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उनके परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों तथा हिण्डालको इंडस्ट्रीज के कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। जिले के खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों और गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *