Home / Uncategorized / *ग्राम पंचायत हरखपुरा में भाजपा शिकारपुर मंडल के मासिक बैठक संपन्न,

*ग्राम पंचायत हरखपुरा में भाजपा शिकारपुर मंडल के मासिक बैठक संपन्न,

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो / महाराजगंज/अब्दुल कलाम/महराजगंज। शिकारपुर मंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरखपुरा में भारतीय जनता पार्टी की मासिक मंडल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय कुमार गौड़ ने की, जबकि मंच संचालन मंडल महामंत्री श्याम मोहन चौधरी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अशोक तिवारी रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए युवा भाजपा नेता डॉ. अवध किशोर ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

पूर्व प्रमुख नरेंद्र खरवार ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देवतुल्य है। उन्होंने कहा कि जिस भी कार्यकर्ता को उनकी आवश्यकता होगी, वह उसके साथ तन, मन और धन से खड़े रहेंगे। उन्होंने आगामी चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों पर पूरी तैयारी के साथ जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “बूथ जीता तो चुनाव जीता” भारतीय जनता पार्टी की सफलता का यही मूल मंत्र है।

बैठक के अंत में मंडल अध्यक्ष विजय कुमार गौड़ ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक की समाप्ति की घोषणा की।

इस अवसर पर बलराम दुबे, तुलसी चौहान, संजय पटेल, रामाज्ञा यादव, रामाधार पटेल, अरविंद खरवार, राम आशीष, ओमप्रकाश पांडेय, गुड्डू चौधरी, सिद्धू शाह सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *