Home / Uncategorized / गोंडा सम्मेलन में अपना दल (एस) ने दिखाई ताकत, 2027 चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

गोंडा सम्मेलन में अपना दल (एस) ने दिखाई ताकत, 2027 चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपु तिवारी

रेणुकूट/सोनभद्र। गोंडा (बहराइच) में आयोजित अपना दल (एस) के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में सोनभद्र जनपद, विशेषकर रेणुकूट क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य (महिला मंच) श्रीमती प्रीति सिंह राजपूत के नेतृत्व में अमित वर्मा ने अपना दल (एस) की सदस्यता ग्रहण की। अमित वर्मा हिंडाल्को के कार्बन प्लांट में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्य कर चुके हैं तथा विदेशों में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस अवसर पर सोनभद्र व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राहुल पांडे, जिला सचिव संजय सोनी, वरिष्ठ कार्यकर्ता गोपाल सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए।
आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपना दल (एस) ने गोंडा में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर चुनावी तैयारियों का आगाज किया। सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने पार्टी की संगठनात्मक मजबूती का प्रदर्शन किया।

सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को जितनी भी सीटें मिलेंगी, उन सभी पर जीत सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ अभी से बूथ स्तर पर जुटना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान तेज करने और संगठन को गांव-गांव तक विस्तार देने का आह्वान किया।

अनुप्रिया पटेल ने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में एनडीए की सरकार दोबारा बनेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उनके संबोधन के दौरान “एनडीए की सरकार हो, अपना दल (एस) की जय-जयकार हो” के नारों से पूरा सम्मेलन स्थल गूंज उठा।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष आरती पटेल की अध्यक्षता में बहराइच के सैकड़ों लोगों ने अपना दल (एस) की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेतृत्व ने इसे संगठन के लगातार बढ़ते जनाधार का प्रमाण बताते हुए आगामी चुनाव में मजबूत प्रदर्शन का भरोसा जताया। सम्मेलन में प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *