Home / Uncategorized / सिसवा के बउरहवा बाबा शिव मंदिर में सावन के पहले सोमवार उमड़ा आस्था का सैलाब

सिसवा के बउरहवा बाबा शिव मंदिर में सावन के पहले सोमवार उमड़ा आस्था का सैलाब

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो / महाराजगंज/ अब्दुल कलाम/
महाराजगंज, श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर सिसवा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बउरहवा बाबा शिव मंदिर में सुबह से ही शिव भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर और आसपास का पूरा क्षेत्र “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से भक्तिमय माहौल में डूब गया।
आज सुबह से ही श्रद्धालु जलाभिषेक और भगवान शिव के दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। दूर-दराज के गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन एवं मंदिर समिति की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई जिससे दर्शन-पूजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
श्रावण मास के पहले सोमवार पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने बउरहवा बाबा शिव मंदिर की धार्मिक महत्ता और लोगों की अटूट आस्था को एक बार फिर प्रदर्शित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *