Home / Uncategorized / पिपरी के डोंगिया लाना जलाशय में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव

पिपरी के डोंगिया लाना जलाशय में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपु तिवारी

सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र स्थित डोंगिया लाना जलाशय में मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव पानी में तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर पिपरी थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया पुलिस के अनुसार, फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *