पूर्वांचल राज्य ब्यूरो बस्ती
भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के जनपद बस्ती में प्रथम आगमन पर गांधीनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही और संगठन के प्रति उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल एवं उनकी पत्नी संगीता प्रताप जायसवाल सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने विनोद राय का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि विनोद राय के नेतृत्व में गोरखपुर क्षेत्र में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा भाजपा की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य और गति पकड़ेगा।
संजय प्रताप जायसवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन राष्ट्रहित, जनसेवा और विकास के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और जनसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया गया। उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के सफल, ऊर्जावान एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं










