चंदौली जिले के धानापुर थाना में तैनात दीवान रामबचन सिंह को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। मंगलवार को थाना परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा ने उन्हें स्टार लगाकर बधाई दी।
इस अवसर पर साथी पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर रामबचन सिंह को उनकी पदोन्नति के लिए शुभकामनाएं दीं। यह पदोन्नति रामबचन सिंह की कर्तव्यनिष्ठा और कुशल कार्य को देखते हुए शासन द्वारा की गई है।
उप निरीक्षक रामबचन सिंह ने अपनी नियुक्ति के बाद कहा कि शासन द्वारा उन्हें जो नई जिम्मेदारी मिली है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा ने नव नियुक्त उप निरीक्षक रामबचन सिंह को बधाई देते हुए बताया कि रामबचन सिंह धानापुर थाना में एक कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार दीवान के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनकी ईमानदारी और निष्ठा से अन्य साथी पुलिसकर्मियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
इस मौके पर मुख्य रूप से उप निरीक्षक संजय ओझा, उप निरीक्षक रमाकांत सिंह, उप निरीक्षक देवेंद्र राय, उप निरीक्षक रामजी सैनी, श्यामलाल यादव, चंद्रेश्वर सिंह, सकलेंन अहमद, हेड मुहर्रिर हरिनाम यादव, इंद्रजीत यादव, राजेश मौर्य, राजेश यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।










