Home / Uncategorized / ग्राम पंचायत गोविन्दपुर (बहादुरपुर) में चल रहा जी राम जी कार्य योजना के तहत भ्रष्टाचार

ग्राम पंचायत गोविन्दपुर (बहादुरपुर) में चल रहा जी राम जी कार्य योजना के तहत भ्रष्टाचार

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो बस्ती

गोविन्दपुर के ताहिरपुर के निबियाव तालाब के जीर्णोद्धार के नाम पर 94 मजदूरों की लग रही फर्जी हाज़िरी

बस्ती जनपद के विकासखंड बहादुरपुर के ग्राम पंचायत गोविन्दपुर में जी राम जी कार्यों को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आ रहे हैं ।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक द्वारा मौके पर मजदूरों की मौजूदगी के बिना ही जी राम जी कार्यों में ऑनलाइन फर्जी हाजिरी दर्ज की जा रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में तालाब के जीर्णोद्धार के नाम पर जी राम जी योजना के तहत कार्य संचालित होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन मौके पर वास्तविक स्थिति कुछ और ही है।

मौके पर ना कोई मजदूर हैं और ना कोई कार्य हो रहा है
ना ही भरे हुए तालाब पर कोई जीणोद्धार हो रहा है

ग्रामीणों का आरोप है कि जलमग्न तालाब में चल रहे कार्यों के नाम पर बड़ी संख्या में मजदूरों की प्रतिदिन ऑनलाइन हाजिरी दर्ज की जा रही है, जबकि मौके पर मजदूर दिखाई नहीं दे रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि कागजों और ऑनलाइन रिकॉर्ड में मजदूरों की उपस्थिति दर्ज कर सरकारी धन लूटने की तैयारी की जा रही है।

इस पूरे मामले में ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराने और मौके पर भौतिक सत्यापन कराए जाने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि बिना मजदूर लगाए फर्जी हाजिरी दर्ज कर भुगतान कराया जाता है तो इसकी जिम्मेदारी तय करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

विकसित भारत जी राम जी कार्य में फर्जी हाज़िरी लगाकर बाज़ी मार रहे ग्राम प्रधान

ग्राम प्रधान के साथ सचिव व तकनीकी सहायक मिलकर हो रहे मालामाल

ग्राम प्रधान सचिव व तकनीकी सहायक को मुहमांगा कमीशन देकर फर्जी फाइलों पर करा लें रहे है हस्ताक्षर

प्रभारी बीडीओ आलोक कुमार पंकज के कार्यवाही ना करने से उठ रहे सवाल

बस्ती जिले के विकास खण्ड बहादुरपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत गोविन्दपुर में हो रहे भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *