पूर्वांचल राज्य ब्यूरो / महाराजगंज/ अब्दुल कलाम/
महाराजगंज/घुघली। नगर पंचायत घुघली स्थित श्रीराम मैरिज लॉन में समाजवादी विचारधारा के पुरोधा एवं “छोटे लोहिया” के नाम से विख्यात स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी की ओर से श्रद्धांजलि सभा एवं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के भावी प्रत्याशी वरुण कुमार ने किया।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए आदर्शों और समाजवादी विचारधारा पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वरुण कुमार ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने अपना पूरा जीवन समाजवाद, सामाजिक न्याय, किसानों, मजदूरों और गरीबों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता के बल पर जनता के बीच उनके विचारों और नीतियों को लगातार पहुंचाने का कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम में विजय कुमार यादव, अभय प्रताप यादव, तसव्वर हुसैन (प्रदेश उपाध्यक्ष, लोहिया वाहिनी), हैदर अली, इरफान अली, महेंद्र प्रसाद, अहमद अली, विनोद वर्मा, महबूब अंसारी, लालसा प्रसाद, जमालुद्दीन, जुल्फिकार अली, शिवशंकर यादव, रामाश्रय प्रसाद, अदालत यादव, अब्बास अली, विवेक कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।










