Home / Uncategorized / साइबर क्राइम और डिजीटल अरेस्ट के बारे मे जानकारी दी

साइबर क्राइम और डिजीटल अरेस्ट के बारे मे जानकारी दी

धानापुर (चंदौली) धानापुर थाने के निरीक्षक एस एस आदर्श और हेड कांस्टेबलहेड कांस्टेबल सुर्य प्रताप प्रवीणने कस्बा स्थित अमर वीर इंटर कॉलेज में जाकरके बुद्धवार को डिजीटल अरेस्ट और साइबर क्राइम के बारे मेंके बारे मे विस्तृत जानकारीयां दी। इसके अलावा बस स्टैड़, थाना चौराहा, डाकखाना, हनुमान मंदिर सहित भीड़-भाड़ वाली जगहों पर लोगो के बीच पहुंचकर जागरूक किया। सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। कहा कि आजकल फ्राड करने वाले लोग पहले काल करके अपने को अधिकारी बताएगें। फिर आप को डराएगें-धमकाएगें और डिजीटल पेमेंट करने के बारे मे बात करेगें। ऐसे लोगो से कत्तई डरने की जरूरत नही है। पहले तरह-तरह का डर देते है। कभी सीबीआई, तो कभी पुलिस कप्तान, तो कभी पुलिस के आला अधिकारी कमिश्नर की भूमिका मे होकर फोन कर पहले डर बनाते है। फिर डिजीटल पैसे की लेनदेन के बाद राहत देने की बात करते है। पैसा ऐठनें के लिए तरह-तरह की योजना बनाते है। किसी भी दशा मे झांसे मे आने की जरूरत नही है अगर कोई रास्ता नही सूझे तो तत्काल 1930 नंबर पर काल करें। उन्होने कहा कि आप की एक छोटी सी गलती आप के जेब पर भारी पड़ सकती है। इस मौके पर महिला कांस्टेबल रश्मि प्रेमवती महिला कांस्टेबल शालू गुप्ता इसके साथ नापुर कस्बे में भ्रमण करके सभी लोगों को साइबर क्राइम और डिजिटल अरेस्टिंग के बारे में जानकारियां दी यह जानकारी अमर वीर इंटर कॉलेज की छात्राएं भी ध्यान से सनी और समझी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *