Home / Uncategorized / विकास खंड हरैया के ग्राम पंचायतों में लग रहा जी राम जी योजना के तहत फर्जी हाज़िरी

विकास खंड हरैया के ग्राम पंचायतों में लग रहा जी राम जी योजना के तहत फर्जी हाज़िरी

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो बस्ती

ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक मिलकर लगा रहे फर्जी हाज़िरी

बस्ती जनपद के विकासखंड हरैया के ग्राम पंचायत बडहर कला में 110 मजदूरो की फ़र्ज़ी हाज़िरी

बरहपुर में 170 मजदूरों की फर्जी हाजिरी

भदावल कला में 90 मजदूरों की फर्जी हाजिरी

भैरोपुर ग्राम पंचायत में 147 मजदूरों की फर्जी हाजिरी

भैंसा चौबे में 36 मजदूरों की फर्जी हाजिरी

भानपुर में 63 मजदूरों की फर्जी हाजिरी

भरगवा ग्राम पंचायत में 77 मजदूरों की फर्जी हाजिरी

भिरवा में 78 मजदूरों की फर्जी हाजिरी
भीटी मिश्र में 70 मजदूरों की फर्जी हाजिरी

चोरखरी में 58 मजदूरों की फर्जी हाजिरी

गाजीपुर में 59 मजदूरों की फर्जी हाजिरी

खमररिया गंगाराम में 107 मजदूरों की फर्जी हाजिरी

कोदई में 54 मजदूरों की फर्जी हाजिरी

मझौवा बाबू में 118 मजदूरों की फर्जी हाजिरी

मझौवा कुंवर में 61 मजदूरों की फर्जी हाजिरी

नारायनपुर मिश्र में 221 मजदूरों की फर्जी हाजिरी

पडरी मिश्र ग्राम पंचायत में 73 मजदूरों की लग रही फर्जी हाजिरी

पखेरी ग्राम पंचायत में 49 मजदूरों की लग रही फर्जी हाजिरी

पटना ग्राम पंचायत में 87 मजदूरों की लग रही फर्जी हाजिरी

पिकौरा ग्राम पंचायत में 72 मजदूरों की लग रही फर्जी हाजिरी

पिपरा काजी ग्राम पंचायत में 96 मजदूरों की लग रही फर्जी हाजिरी

रतनपुरराय ग्राम पंचायत में 158 मजदूरों की लग रही फर्जी हाजिरी

रेवरा दास ग्राम पंचायत में 100 मजदूरों की लग रही फर्जी हाजिरी

संग्रामपुर ग्राम पंचायत में 68 मजदूरों की लग रही फर्जी हाजिरी

शंमभूपुर ग्राम पंचायत में 90 मजदूरों की लग रही फर्जी हाजिरी

सुकरौली ग्राम पंचायत में 55 मजदूरों की लग रही फर्जी हाजिरी

उभाई ग्राम पंचायत में 89 मजदूरों की लग रही फर्जी हाजिरी

जी राम जी कार्यों को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप में विकास खंड हरैया

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायतों में जी राम जी योजना के तहत फर्जी कार्य संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है ।

जिला विकास अधिकारी के लिए विकास खंड हरैया का भ्रष्टाचार रोकना हुआ मुश्किल

ग्रामीणों ने बताया कि सचिव , ग्राम प्रधान , ए पी ओ मनरेगा की मिलीभगत से चल रहा जी राम जी योजना का फर्जी कार्य

ग्रामीणों का कहना है कि फर्जी हाजिरी दर्ज कर भुगतान कराने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

विकास खंड हरैया में फर्जी मास्टर रोल जारी कर रोजाना फर्जी हाजिरी दर्ज किए जाने का मामला

क्या जिम्मेदार जिला विकास अधिकारी , जिला मनरेगा अधिकारी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करेंगे, या फिर ऐसे ही ग्राम प्रधान, सचिव, और ए पी ओ मनरेगा अपनी मनमानी करते रहेंगे ?

ग्राम पंचायतों में विकसित भारत जी राम जी कार्यों में फर्जी हाजिरी का आरोप, बिना मजदूर लगाए ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने का दावा

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बड़हर कला में डिहवा तालाब पर मनरेगा के तहत कार्य संचालित होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन मौके पर वास्तविक स्थिति कुछ और ही है।

आरोप है कि जलमग्न पोखरे में चल रहे कार्यों के नाम पर मजदूरों की प्रतिदिन ऑनलाइन हाजिरी दर्ज की जा रही है, जबकि मौके पर मजदूर दिखाई नहीं दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार कार्यस्थलों पर जांच के दौरान मजदूरों की संख्या शून्य मिली।

ग्रामीणों का आरोप है कि कागजों और ऑनलाइन रिकॉर्ड में मजदूरों की उपस्थिति दर्ज कर सरकारी धन के भुगतान की तैयारी की जा रही हैं।

इस पूरे मामले में ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराने और मौके पर भौतिक सत्यापन कराए जाने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि बिना मजदूर लगाए फर्जी हाजिरी दर्ज कर भुगतान कराया गया है, तो इसकी जिम्मेदारी तय करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

अब सवाल यह है कि क्या संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर मनरेगा कार्यों और ऑनलाइन दर्ज हाजिरी का सत्यापन करेंगे?

क्या जांच में फर्जी हाजिरी की पुष्टि होती है या फिर मास्टर रोल में दर्ज मजदूरों की संख्या वास्तविक साबित होगी?

यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *