Home / Uncategorized / सामुदायिक भवन बर्वा चमईंनिया में भाजपा घुघली दक्षिणी मंडल की मासिक बैठक संपन्न

सामुदायिक भवन बर्वा चमईंनिया में भाजपा घुघली दक्षिणी मंडल की मासिक बैठक संपन्न

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो/ महाराजगंज/ अब्दुल कलाम/
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी पनियरा विधानसभा के घुघली दक्षिणी मंडल की मासिक बैठक गुरुवार को ग्राम पंचायत बर्वा चमईनिया स्थित सामुदायिक भवन एवं पुस्तकालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय पांडेय उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के निर्देशन में आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जाने वाले “हर घर तिरंगा” अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभियान को घर-घर तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ें।
भाजपा की जिला उपाध्यक्ष डॉ. फरीदा ईरम ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाना सभी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने 10 से 14 अगस्त तक निकाली जाने वाली भव्य तिरंगा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, पूर्व सैनिकों, महिलाओं एवं युवाओं को भी अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।
मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए बैठक के समापन की घोषणा की।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष भोला मल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंगद गुप्ता, मंडल महामंत्री प्रशांत राय सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *