पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
गोरखपुर. आज का चिल्लूपार कल का विकसित चिल्लूपार बने इसके लिए गुरुवार की शाम चिल्लूपार विधायक और विधान मंडल दल सचेतक राजेश त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ आवास पर मुलाकात की और अपनी विधान सभा क्षेत्र के अनेक मुद्दों पर मंत्रणा कर उसे पूरा कराने के लिए अनुरोध पत्र भी सौंपा ।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने चिल्लूपार की 100 ऐसी प्रमुख सडकों की लिस्ट मुख्यमंत्री जी को सौंपी जो इधर काफी खराब हो गयीं हैं… उन सभी सड़कों को बरसात के दौरान ही चलने लायक और बरसात बाद विशेष मरम्मत कराकर एक लेयर बनवाने का अनुरोध किया…
साथ ही गोला तहसील के अधिवक्ताओं और आम जनता की वर्षों से चली आ रही गोला तहसील मुख्यालय पर दिवानी न्यायालय स्थापित करने की की मांग पर विस्तार से वार्ता हुई और उसके लिए अनुरोध पत्र भी सौंपा…
पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वर्षों से गोरखपुर जनपद का सर्किल रेट नहीं बढ़ पाया है जिससे किसानों का भी नुकसान हो रहा है और शासकीय राजस्व का भी । ऐसे में गोरखपुर जनपद का सर्किल रेट बढना चाहिए जिसके लिए भी मांग पत्र सौंपा ….ताकि किसानों को उनकी भूमि का पर्याप्त आर्थिक लाभ मिल सके…
श्री त्रिपाठी ने बताया कि पिछले दिनों गोरखपुर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का संगठन उनसे मिलकर बताया था 20 साल की नियुक्ति के बाद भी गोरखपुर जनपद के 3200 सहित प्रदेश के 1 लाख ग्रामीण सफाई कर्मियों की वेतन सेवा नियमावली नहीं बनी है जिससे पढ़े लिखे कर्मचारियों की पदोन्नति ही नहीं हो पा रही। उनकी इस मांग के बारे में मुख्यमंत्री से बात हुई और उनसे इन लोगों की सेवा नियमावली बनाने के लिए आग्रह किया… जिसकी मांग ये सफाईकर्मी वर्षों से कर रहे हैं…
साथ ही ग्रेटर गीडा परिक्षेत्र के औद्योगिक भविष्य को देखते हुए धुरियापार परिक्षेत्र में एक कार्गो एयरपोर्ट की मांग हमने रखी ताकि औद्योगिक अपने जिले की उपज के शीघ्र आवागमन हेतु रेल-सड़क के साथ अतिरिक्त आकाशीय मार्ग भी मिल सके…
चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने यह भी जानकारी दी कि उन्होंने अपने मुख्यमन्त्री से चिल्लूपार में नर्सिंग कालेज, बी. फार्मा कालेज, पॉलिटेक्निक कालेज इंजीनियरिंग कालेज की स्थापना विषय पर गहन मंत्रणा की । तथा तीहा मुहम्मदपुर अंडरपास में हो रहे भारी जल-जमाव की समस्या की तरफ भी ध्यान आकृष्ट कराकर शीघ्र निराकरण कराने का अनुरोध करते हुए कोटेदारों की समस्याका बहुत हद तक समाधान करने के लिए धन्यवाद भी अर्पित किया…
विधान मंडल दल सचेतक श्री त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने मुख्य मंत्री से चिल्लूपार क्षेत्र के पश्चिमी हिस्से धुरियापार इंडस्ट्रियल एरिया ( ग्रेटर गीडा ) में अडानी और केयान ग्रुप के उद्योगों के शीघ्र शिलान्यास के लिए समय देने का अनुरोध तो किया ही साथ ही पितरों की तृप्ति के लिए हो रहे रुद्र महायज्ञ और सरयू अमृृत महोत्सव में आगमन के लिए भी निमंत्रित किया ।










