पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज ( घुघली) पल्टू मिश्रा
स्कूल बसों के फिटनेस, बीमा, डीएल, CCTV कैमरा, अग्निशामक यंत्र एवं फर्स्ट एड बॉक्स की हुई जांच
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात प्रभारी के नेतृत्व में यातायात पुलिस जनपद महराजगंज के नगर एवं कस्बा क्षेत्रों में संचालित स्कूली बसों का सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान स्कूली बसों के फिटनेस प्रमाण-पत्र, बीमा, चालक का ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल), CCTV कैमरा, अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन खिड़की एवं फर्स्ट एड बॉक्स आदि की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों एवं स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि स्कूली वाहनों में CCTV कैमरा लगवाना सुनिश्चित करें, निर्धारित गति सीमा में ही वाहन संचालित करें तथा अग्निशामक यंत्र एवं पर्याप्त मात्रा में फर्स्ट एड बॉक्स अनिवार्य रूप से उपलब्ध रखें। साथ ही, स्कूली बच्चों की सुरक्षा से संबंधित सभी निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।
चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस स्पष्ट किया गया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा यातायात नियमों एवं सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी निरंतर अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।










