पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज ( घुघली) पल्टू मिश्रा
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी* के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से दिनांक 09 अगस्त 2026 को थाना फरेंदा क्षेत्रान्तर्गत फरेंदा–सोनौली अंतर्राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर यातायात पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान इंटरसेप्टर वाहन में लगे स्पीड राडार गन के माध्यम से तेज गति से संचालित वाहनों की गति मापी गई।निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 28 वाहनों के ओवरस्पीड चालान किए गए तथा ₹56,000 का जुर्माना लगाया गया।
महराजगंज पुलिस वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सुरक्षित वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोकते हुए आमजन की यात्रा को सुरक्षित बनाया जा सके।
इंटरसेप्टर स्पीड राडार से 28 वाहनों की जांच, ₹56,000 का जुर्माना










