Home / Uncategorized / पत्रकार हितों की आवाज को और बुलंद करेगा पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन*

पत्रकार हितों की आवाज को और बुलंद करेगा पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन*

मासिक बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकारों की समस्याओं पर हुआ मंथन, दो नए सदस्यों का हुआ स्वागत
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो / महाराजगंज/ अब्दुल कलाम/
महराजगंज। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की सदर तहसील इकाई की मासिक बैठक ब्लॉक प्रमुख सभागार में आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं, संगठन की मजबूती तथा पत्रकार हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से उठाने और उनके समाधान के लिए एकजुट होकर प्रयास करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक की शुरुआत संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ हुई। इस दौरान पत्रकारों के सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा करते हुए कहा गया कि पत्रकार समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाना समय की आवश्यकता है।

इस अवसर पर दो नए सदस्यों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई, जबकि पुराने सदस्यों का रिन्यू कराया गया नए सदस्यों ने संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा पत्रकार हितों की आवाज को और प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।

बैठक में पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाने तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने पर सहमति बनी। वक्ताओं ने कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों से जुड़े किसी भी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सदर तहसील अध्यक्ष दीपक गुप्ता, उपाध्यक्ष रामायण गुप्ता, शाह आलम शिवरतन साहनी अब्दुल कलाम गोवर्धन गुप्ता संजय कुमार गुप्ता हरेंद्र कुमार गुप्ता श्रवण कुमार शर्मा एवं प्राधिकारी उपस्थित रहे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *