पूर्वांचल राज्य ब्यूरो / महाराजगंज/ महराजगंज सिसवा बाजार क्षेत्र के
बउरहवा बाबा शिव मंदिर पर श्रावण मास के दूसरे सोमवार को सुबह से ही शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पडा दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा व पुष्प अर्पित किए। सावन के दूसरे सोमवार को मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे पहुंचे।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिए स्थानीय स्तर पर इंतजाम किए गए। कोठीभार थाने के एस आई कृष्ण पाल अपने सहयोगियों के साथ शिव मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए तैनात रहे। सुबह से लेकर दोपहर तक मंदिर में भक्तों का आना-जाना जारी रहा।
बउरहवा बाबा शिव मंदिर में उमड़ा शिवभक्तों सैलाब*










