Home / Uncategorized / आगामी तिरंगा यात्रा को लेकर विधायक प्रतिनिधि मनोज जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से की अपील*

आगामी तिरंगा यात्रा को लेकर विधायक प्रतिनिधि मनोज जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से की अपील*

महाराजगंज/ अब्दुल कलाम/
महराजगंज/घुघली। आगामी तिरंगा यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी घुघली उत्तरी मंडल के मंडल उपाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि मनोज जायसवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय 10,AM दिनांक 12/8/26 दिन बुधवार को समय पर पहुंचकर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया।

मनोज जायसवाल ने बताया कि तिरंगा यात्रा घुघली ब्लॉक परिसर से शुरू की जाएगी। यहां से यात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए सुभाष चौक पहुंचेगी। इसके बाद तिरंगा यात्रा आगे बढ़ते हुए हनुमानगढ़ी पहुंचेगी, जहां यात्रा का समापन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे समय से ब्लॉक परिसर में पहुंचकर तिरंगा यात्रा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और यात्रा को भव्य एवं सफल बनाएं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी तिरंगा यात्रा को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *