Home / Uncategorized / आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज रेणुकूट में जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित

आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज रेणुकूट में जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित

तीनों आयु वर्गों में बालक-बालिकाओं की टीमों ने मारी बाजी, मंडलीय प्रतियोगिता में सोनभद्र का प्रतिनिधित्व करेंगे विजेता खिलाड़ी

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपु तिवारी

रेणुकूट, सोनभद्र। हिंडाल्को द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट में सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा खेलकूद के अंतर्गत 70वीं जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य दयानंद शुक्ल तथा उप-प्रधानाचार्य विजय भागवत पाटिल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत संगीत शिक्षिका ज्योति मिश्रा द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद शिक्षिका पुष्पिता पाठक के निर्देशन में छात्राओं ने मनमोहक समूह नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रंग भर दिया। प्रतियोगिता के अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 तीनों आयु वर्गों में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विजेता खिलाड़ी आगामी मंडलीय प्रतियोगिता में सोनभद्र जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास के लिए ही नहीं, बल्कि मानसिक विकास, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं टीम भावना के निर्माण के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता का सफल आयोजन विद्यालय के क्रीड़ा विभाग के कुशल नेतृत्व में खेल शिक्षक बलबीर सिंह, एच.एन. सिंह एवं जितेन्द्र कुमार सिंह के सहयोग से संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के समन्वयक सुधीर कुमार नायक के साथ डॉ. प्रियरंजन सिंह, ब्रह्मानंद राम त्रिपाठी, ब्रजेश कुमार शुक्ला, शिक्षक सत्येन्द्र सिंह, पुस्तकालयाध्यक्ष प्रवीण कुमार तिवारी, कार्यालय अधीक्षक नीरज सिंह एवं श्याम नारायण चौबे सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *