पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपु तिवारी
रेणुकूट, सोनभद्र। लायंस क्लब ऑफ रेणुकूट का वार्षिक इंस्टालेशन एवं शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय मल्टी फैसिलिटी हॉल, एडीएम कॉलोनी, हिंडाल्को में उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं दायित्व की शपथ ली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष एवं सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल रहे। उन्होंने लायंस क्लब के उद्देश्य एवं सेवा कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि लायंस क्लब विश्व की प्रमुख सेवा संस्थाओं में से एक है। पूर्व मंडलाध्यक्ष जे.एन. श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं पूर्व मंडलाध्यक्ष माकुंद लाल टंडन ने पांच नए सदस्यों को लायंस क्लब की सदस्यता की शपथ दिलाई। समारोह में लायन गोपाल सिंह ने अध्यक्ष, लायन रूपेश सिंह ने सचिव तथा लायन नवीन जोशी ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन लायन संजय सक्सेना एवं रिशु सक्सेना ने किया। कार्यक्रम की व्यवस्था एवं संयोजन कार्यक्रम चेयरमैन डॉ. राकेश रंजन के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन गोपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि लायंस क्लब का मूल मंत्र “ हम सेवा करते हैं” है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष क्लब द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।
समारोह में लायन रॉबिन श्रीवास्तव, लायन संजय अमिष्ट, लायन मुकुल श्रीवास्तव, लायन संजय कुमार, लायन विवेक अग्रवाल, एमजेएफ लायन एल.पी. गुप्ता, एमजेएफ लायन सुनील दुबे, लायन सुभाष राय, एमजेएफ लायन बृजेश जायसवाल, लायन सुनील अग्रवाल, एमजेएफ लायन सतीन परवाल, लायन विष्णु मोदी, लायन राहुल अग्रवाल, एमजेएफ लायन मनोज सिंह, लायन डी.सी. पांडे, लायन संतोष जायसवाल, लायन विनोद अग्रवाल एवं लायन प्रकाश चंद्र गुप्ता सहित अन्य क्लबों से आए बड़ी संख्या में लायन साथी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन रात्रि सहभोज के साथ हुआ। सभी सदस्यों ने सफेद शर्ट पहनकर कार्यक्रम में सहभागिता की और क्लब की एकता एवं सेवा भावना का संदेश दिया।










