पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज: फरेंदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामसभा डडरवार खुर्द में बोर्ड में प्लग लगाते समय अचानक करंट की चपेट में आने से एक 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस भीषण हादसे के बाद से मृतक के परिवार और पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार, डडरवार खुर्द निवासी अच्युतानंद मिश्र (मंटू), पुत्र ओमप्रकाश मिश्रा, घर में रखे एक बिजली के बोर्ड में प्लग लगा रहे थे। इसी दौरान वे अचानक हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए।आनन्-फानन में परिजन और स्थानीय लोग अचेत युवक को लेकर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बनकटी पहुंचे। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने गहन स्वास्थ्य परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।इकलौते युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और अस्पताल परिसर गमगीन हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी बनकटी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।









