Home / Uncategorized / पिपरी में पूर्वी जोन की बैठक में संगठन विस्तार और जनसमस्याओं के समाधान पर बनी रणनीति

पिपरी में पूर्वी जोन की बैठक में संगठन विस्तार और जनसमस्याओं के समाधान पर बनी रणनीति

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपु तिवारी

पिपरी (सोनभद्र)। पूर्वी जोन, रेणुकूट विधानसभा क्षेत्र की मासिक बैठक 12 अगस्त 2026 को पिपरी नगर पंचायत में जोन अध्यक्ष राजीव लोचन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन युवा मंच के जोन अध्यक्ष अंकुश यादव ने किया। बैठक में पूर्वी जोन प्रभारी संजय सोनी मुख्य अतिथि तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मंच प्रीति सिंह राजपूत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। बैठक में संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। जोन अध्यक्षों को अपनी कमेटियों को सक्रिय रूप से गठित करने तथा निष्क्रिय सदस्यों के स्थान पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने पर जोर दिया गया आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। सदस्यता अभियान को गति देने और अधिक से अधिक लोगों को सक्रिय सदस्य बनाने पर भी चर्चा हुई। साथ ही शासन एवं प्रशासन स्तर से जुड़ी जनसमस्याओं के समाधान के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। पूर्वी जोन प्रभारी संजय सोनी ने ‘हर घर झंडा’ अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करने तथा गांव-गांव जाकर पार्टी के विचारों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ने से पार्टी और अधिक मजबूत होगी। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मंच प्रीति सिंह राजपूत ने पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुए सक्रिय सदस्यों की संख्या बढ़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पानी, सड़क, बिजली और मोबाइल नेटवर्क जैसी समस्याओं के समाधान के लिए शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से मुद्दे उठाए जाने चाहिए।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपने पद की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन में रहकर संगठन के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की नीतियों और विचारधारा से जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को लगातार जनसंपर्क करना चाहिए। बैठक में श्रमिक मंच अध्यक्ष रजत यादव, महिला मंच अध्यक्ष रीता चौरसिया, संस्कृत मंच अध्यक्ष परमेश्वरी चौबे, ओबरा विधानसभा उपाध्यक्ष एवं पूर्वी जोन सह प्रभारी दुर्गेश चौबे, व्यापार मंच अध्यक्ष राजेश गुप्ता, अल्पसंख्यक मंच अध्यक्ष युसूफ खान, आईटी मंच से निरंजन सिंह, छात्र मंच से गौरव सिंह, सुषमा अग्रणी, गीता चौधरी, पिपरी सेक्टर अध्यक्ष बदला अंसारी, हिंडालको सेक्टर अध्यक्ष चंदन ओझा, राजकुमार एवं नीतीश कुमार (कार्यकारिणी सदस्य), अमित कुमार, राजू कुमार एवं अवनीश कुमार (सक्रिय सदस्य) सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *