Home / Uncategorized / नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी देशभक्ति की छटा, एम० हिलारियस किड्स स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी देशभक्ति की छटा, एम० हिलारियस किड्स स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपु तिवारी

पिपरी (सोनभद्र)। महामाया मंदिर के समीप स्थित एम० हिलारियस किड्स स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं उत्साह से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। ध्वजारोहण के बाद विद्यालय परिसर में विभिन्न देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। विद्यालय की अध्यापिकाओं एवं अध्यापकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार का मन मोह लिया और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा अध्यापकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, एकता, अनुशासन एवं देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन एवं अध्यापकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी बच्चों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। सभी के सहयोग से स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर भारत माता के जयघोष और देशभक्ति की भावना से सराबोर रहा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *