Home / Uncategorized / अपराध नियंत्रण में पिपरी CO हर्ष पाण्डेय की प्रभावी रणनीति, शक्तिनगर पुलिस ने खोला डीजल चोरी का राज

अपराध नियंत्रण में पिपरी CO हर्ष पाण्डेय की प्रभावी रणनीति, शक्तिनगर पुलिस ने खोला डीजल चोरी का राज

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपु तिवारी

सोनभद्र शक्तिनगर अपराध नियंत्रण के तहत पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में शक्तिनगर पुलिस ने डीजल चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 100 लीटर डीजल, बोलेरो वाहन संख्या UP64 CT 1655 और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। थाना शक्तिनगर में दर्ज मु0अ0सं0-151/2026 की विवेचना के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर एनसीएल बीना क्षेत्र के साउथ झंडी प्वाइंट के नीचे, ड्रग लाइन बीना से चार जरीकेन में डीजल बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार चोरी का डीजल एनसीएल के वाहन से बोलेरो के जरिए ले जाया जा रहा था। बरामद बोलेरो को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में रोशन भारती, दिलीप भारती और सागर गुप्ता निवासी शक्तिनगर क्षेत्र शामिल हैं। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार राय, उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव और कांस्टेबल सत्यम सरोज की टीम ने की। पुलिस के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *