Home / Uncategorized / भृगु भूमि इंटरनेशनल स्कूल से ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ की भव्य शुरुआत बीईओ ने दिखाई हरी झंडी

भृगु भूमि इंटरनेशनल स्कूल से ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ की भव्य शुरुआत बीईओ ने दिखाई हरी झंडी

राजीव शंकर चतुर्वेदी
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर चलाए जा रहे हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भृगु भूमि इंटरनेशनल स्कूल हरपुर बहुआरा द्वारा एक विशाल एवं देशभक्तिपूर्ण तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा को मुख्य अतिथि रेवती शिक्षा क्षेत्र के खण्ड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा के शुभारंभ के दौरान पूरा विद्यालय परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा। हाथों में तिरंगा थामे बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। उक्त अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से भावी पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, एकता और नागरिक कर्तव्यों की भावना प्रबल होती है। विद्यालय की प्रधानाचार्य नेहा राय एवं संरक्षकों ने यात्रा को सफल बनाने के लिए समस्त शिक्षकों एवं प्यारे बच्चों का आभार व्यक्त किया। यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए स्थानीय नागरिकों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल के संरक्षक बिपिन बिहारी तिवारी एवं शैलेश कुमार तिवारी, अतुल कुमार तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, जे पी पाण्डेय, ज्ञानेंद्र कुमार, निर्भय नारायण सिंह के साथ विद्यालय के समस्त शिक्षक गण, कर्मचारी एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *