मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान: जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक
राजीव शंकर चतुर्वेदी
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। कांग्रेस के ‘संगठन सृजन कार्यक्रम’ के तहत ब्लॉक स्तरीय बैठकों का सिलसिला हनुमानगंज स्थित हनुमान मंदिर परिसर से शुरू हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी कुमार आशीष तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने की। बैठक को संबोधित करते हुए ए आई सी सी प्रभारी कुमार आशीष ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को एक बड़ी चुनौती के रूप में लिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता जल्द से जल्द बूथ कमेटियों का गठन करें और कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुँचाएँ। राहुल गांधी ने साफ कर दिया है कि पद चाहे कितना भी बड़ा हो, काम न करने वालों से पार्टी दूरी बना लेगी।”जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि राहुल गांधी के अथक परिश्रम को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा वर्तमान समय में यह मानकर न चलें कि केवल पूर्व प्रत्याशियों को ही दोबारा चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा पार्टी में अब “परिश्रम की पूजा” हो रही है; जो धरातल पर मेहनत करेगा, प्रतिनिधित्व का अवसर भी उसी को मिलेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।हनुमान गंज ब्लाक की बैठक का संचालन धीरज जी ने किया इस मौके पर ओम प्रकाश तिवारी सत्य प्रकाश मुन्ना उपाध्याय उषा सिंह मैना राम अबुल फैज़ संजीव यादव राहुल चौबे राजेंद्र प्रसाद मयंक राय मौजूद रहे। इसी क्रम में बेरुआरबारी बारी ब्लाक कांग्रेस की बैठक राम मंदिर, दुर्गी पुर के प्रांगण में हुई जिसका संचालन ब्लाक अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने किया इस मौके पर सुशील श्रीवास्तव हरिकेंद्र सिंह धन जी पाण्डेय शिव बहादुर यादव। मनियर ब्लाक कांग्रेस की बैठक विद्या पब्लिक स्कूल के प्रांगण में हुई जिसका संचालन मनियर ब्लाक कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष संग्राम तिवारी जी ने किया इस मौके पर राघवेंद्र प्रताप सिंह अनिल पाण्डेय अमित उपाध्याय राकेश चौहान वाहिद रजा आदि लोग मौजूद रहे।
कांग्रेस के ‘संगठन सृजन कार्यक्रम’ का आगाज, 2027 चुनाव को चुनौती के रूप में ले रही पार्टी









