राजीव शंकर चतुर्वेदी
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आज पूरे जिले में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा गैर-सरकारी सामाजिक व व्यापारिक संस्थाओं में पूरे सम्मान और गरिमा के साथ ध्वजारोहण किया गया। सुबह की शुरुआत प्रभात फेरियों और देशभक्ति के गीतों के साथ हुई। मुख्य सरकारी समारोह में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनवानी, राम सिद्ध इंटर कालेज, सोनवानी पंचायत भवन, भृगु भूमि इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल हरपुर बहुआरा, उच्च तथा प्राथमिक विद्यालय स्वयंवर छपरा बिंगही, प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर पर आयोजित किया गया, ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। वही जे टी एम पब्लिक स्कूल बिंगही में ग्राम प्रधान/प्रशासक छितेश्वर तिवारी ने ध्वजारोहण किया। अपने संबोधन में श्री तिवारी ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए जिले के निरंतर विकास और जनसेवा का संकल्प दोहराया। इस दौरान ध्वजारोहण अभय शंकर चतुर्वेदी, रविरंजन सिंह, ओमकार सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, प्रिया दुबे, भब्या उपाध्याय, सुधा सिंह, रानी, अंकिता, श्रुति पाठक, देवेश, मुन्ना, भोला तिवारी आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में प्रमुख सरकारी भवनों पर विभागाध्यक्षों में डा मुक्कर्रम, प्रधानाचार्य अशोक कुमार तिवारी, प्रधानाचार्य सतीश मिश्रा, प्र. प्र. अध्यापक अजय सिंह ने ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान राष्ट्रगान का गायन हुआ और कर्मचारियों को देश की एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। दूसरी ओर, गैर-सरकारी संस्थाओं, निजी स्कूलों, व्यापार मंडल और सामाजिक संगठनों ने भी स्वतंत्रता दिवस का जश्न पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान कुछ स्कूलों में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के अंत में सभी स्थानों पर मिठाइयां बांटी गईं और लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी
धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में फहराया गया तिरंगा









