पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी
शक्तिनगर (सोनभद्र)। क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में शक्तिनगर पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेण्डर प्लस बाइक (UP64BC0234) बरामद की है। बाइक 15 अगस्त को काली मंदिर, रेलवे लाइन फील्ड के पास से चोरी हुई थी।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में 17 अगस्त को एमजीआर बस्ती रेलवे लाइन के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सूरज गिरी (24) और शिवा कुमार स्वीपर (20) को बाइक समेत गिरफ्तार किया गया।
ई-चालान एप से जांच में बाइक अशोक गुप्ता के नाम पंजीकृत मिली। वाहन स्वामी को मौके पर बुलाकर पहचान कराई गई, जिस पर उन्होंने बाइक को अपनी चोरी हुई मोटरसाइकिल के रूप में पहचान लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0-153/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार आरोपी सूरज गिरी के खिलाफ पहले से तीन मुकदमे भी दर्ज हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय, उपनिरीक्षक सदाशिव राय, उपनिरीक्षक रंजीत कुमार, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार भारती और कांस्टेबल अमृतलाल शामिल रहे।









