Home / Uncategorized / रेणुकूट के वार्ड-8 में हिंडाल्को ने कराया सामुदायिक शौचालय का जीर्णोद्धार

रेणुकूट के वार्ड-8 में हिंडाल्को ने कराया सामुदायिक शौचालय का जीर्णोद्धार

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी

रेणुकूट (सोनभद्र)। स्थानीय समुदाय को बेहतर स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में हिंडाल्को के सीएसआर विभाग ने नगर पंचायत रेणुकूट के वार्ड संख्या-8 में लंबे समय से जर्जर पड़े सामुदायिक शौचालय का जीर्णोद्धार कराया। नवीनीकरण के बाद अब क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर शौचालय सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। सामुदायिक शौचालय परिसर में पुरुषों एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था है। लंबे समय से खराब स्थिति में होने के कारण यह परिसर उपयोग के योग्य नहीं रह गया था। स्थानीय समुदाय की आवश्यकता और प्राप्त अनुरोध के बाद हिंडाल्को के सिविल विभाग द्वारा इसका नवीनीकरण कराया गया।
स्वच्छता और स्वास्थ्य को मिलेगा बढ़ावा जीर्णोद्धार के बाद शौचालय सुविधा बेहतर होने से क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। इस पहल को स्वच्छता, स्वास्थ्य और सामुदायिक कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान हिंडाल्को सीएसआर प्रमुख अनिल झा एवं एचआर विभाग के विजय व्यास मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ एवं सुलभ शौचालय सुविधाएं लोगों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और सम्मानजनक जीवन से सीधे जुड़ी हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों से सार्वजनिक सुविधा के संरक्षण और नियमित साफ-सफाई में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में नगर पंचायत सभासद दिनेश गुप्ता, नौशाद, सोनू सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र की जरूरत को देखते हुए सामुदायिक शौचालय का जीर्णोद्धार कराने के लिए हिंडाल्को के वरिष्ठ प्रबंधन, सीएसआर एवं सिविल विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।
हिंडाल्को सीएसआर विभाग की ओर से सचिन सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। कंपनी की ओर से क्षेत्र में स्वच्छता, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास से जुड़ी जनहितकारी पहलें आगे भी जारी रखने की बात कही गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *