Home / Uncategorized / लायंस प्राथमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

लायंस प्राथमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपु तिवारी

रेणुकूट (सोनभद्र)। लायंस प्राथमिक विद्यालय, रेणुकूट में 15 अगस्त 2026 को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब के अध्यक्ष गोपाल सिंह ने की। सुबह नौ बजे विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं नगरवासी विद्यालय परिसर में एकत्र हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं क्लब अध्यक्ष गोपाल सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों से पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष गोपाल सिंह ने कहा कि हमें देश के अमर शहीदों के बलिदान को सदैव याद रखते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा देकर ही विकसित भारत के निर्माण का सपना साकार किया जा सकता है। कार्यक्रम में क्लब के सचिव रुपेश सिंह, कोषाध्यक्ष नवीन जोशी, पूर्व अध्यक्ष राबिन श्रीवास्तव, मुकुल श्रीवास्तव, संजय सक्सेना, डॉ. राकेश रंजन, सुभाष राय, बृजेश जायसवाल, दिलीप दुबे, सुनील अग्रवाल, सुनील दुबे, एल.पी. गुप्ता, प्रकाश चंद गुप्ता, डॉ. अखिलेश गुप्ता, प्रदीप्ता मिश्रा, मनोज सिंह, संतोष जायसवाल, अनिल जायसवाल, आर.एस. तिवारी, विनोद अग्रवाल सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या दुर्गावती जी के साथ सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की भी सहभागिता रही। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. राकेश रंजन ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके बाद बच्चों को मिठाई वितरित की गई। राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन हुआ। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *