राजीव शंकर चतुर्वेदी
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अध्यक्षता में बार के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्र तथा महासचिव भूपेंद्र सिंह द्वारा जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता शंभू नाथ उपाध्याय के 40 साल के विधि के क्षेत्र में सफल कार्यकाल पर जनपद न्यायालय के सेंट्रल सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें श्री उपाध्याय को स्मृति चिन्ह के साथ प्रशस्ति पत्र तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्र ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता शंभू नाथ उपाध्याय का 40 वर्षो का विधि कार्यकाल नए अधिवक्ताओं के लिए प्रेरणाश्रोत है। उनकी निष्ठा, कार्यशैली और कानूनी समझ हम सभी के लिए अनुकरणीय है। उक्त अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता केशव नारायण पांडेय उर्फ सुनील पांडेय, शेष नाथ तिवारी, सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, रमा कांत सिंह, अंबिका तिवारी, हृदया नंद उपाध्याय, ओमकार तिवारी, अभय सिंह आदि उपस्थित रहे। सभा का संचालन रत्न मिश्र ने किया।
वरिष्ठ अधिवक्ता शंभू नाथ उपाध्याय को क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने किया सम्मानित










