पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज ( घुघली) पल्टू मिश्रा
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में छात्र-छात्राओं की सुरक्षित आवागमन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा दिनांक 21.08.2026 को जनपद के नगर एवं कस्बा क्षेत्रों में स्कूली बसों/वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।*
अभियान के दौरान स्कूली वाहनों की फिटनेस, बीमा, चालक का ड्राइविंग लाइसेंस, CCTV कैमरा, अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन खिड़की तथा फर्स्ट एड बॉक्स आदि की स्थिति की जांच की गई।
यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों एवं विद्यालय प्रबंधकों को स्कूली वाहनों में CCTV कैमरा अनिवार्य रूप से लगवाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन संचालित करने, अग्निशामक यंत्र एवं पर्याप्त मात्रा में फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध रखने तथा सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।
चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
महराजगंज पुलिस — सुरक्षित सफर, सुरक्षित भविष्य।










