Home / Uncategorized / जर्जर स्कूल से लेकर जमीन विवाद तक, प्रीति सिंह राजपूत ने डीएम से मांगी कार्रवाई

जर्जर स्कूल से लेकर जमीन विवाद तक, प्रीति सिंह राजपूत ने डीएम से मांगी कार्रवाई

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपु तिवारी

सोनभद्र, रॉबर्ट्सगंज विधानसभा ओबरा क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर अपना दल (एस) महिला मंच की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रीति सिंह राजपूत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में जर्जर विद्यालय भवन और पोखरा की जमीन से जुड़े विवाद का मामला प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन में जर्जर विद्यालय भवन की स्थिति का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई। वहीं पोखरा की जमीन से संबंधित विवाद की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया गया। प्रीति सिंह राजपूत ने कहा कि क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों का ध्यान लगातार आकर्षित कराया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से दोनों मामलों में स्थलीय जांच कराकर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि जिलाधिकारी द्वारा जनहित से जुड़े इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *